{"_id":"b8d40fef5245873eea9119eb5cbfa651","slug":"contractor-wife-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में सोता रहा पति, पत्नी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में सोता रहा पति, पत्नी ने लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में होटल लीज पर लेने वाले ठेकेदार की पत्नी ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मूल रूप से गांव नसीरपुर, बनवारी, धामपुर, बिजनौर, यूपी रहने वाले राजकुमार ने खड़खड़ी में एक होटल गौरीशंकर लीज पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
बीते वर्ष फरवरी में गांव कासमपुर, जसपुर, ऊधमसिंह नगर की रहने वाली सोनी से उसका विवाह हुआ था।
पंखे से झूल रहा था शव
बृहस्पतिवार दोपहर सोकर उठे पति को जब कमरे में पत्नी नहीं मिली तो उसने तलाश शुरू कर दी। एक कमरे का दरवाजा जब खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव नीचे उतारा। एसएसआई ने बताया कि संभवत गृह कलेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। दंपति की कोई औलाद नहीं है। मायके एवं ससुराल पक्ष को सूचना दे दी गई है।