{"_id":"4b47a753515a5477a534e8b43d975477","slug":"constable-resolve-nikhil-murder-mystery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा से जागे सिपाही ने खोला निखिल की मौत का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोमा से जागे सिपाही ने खोला निखिल की मौत का राज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में माडूवाला के पास आठ माह पहले छात्र निखिल गौड़ की जान हादसे में नहीं गई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
कोमा से बाहर आए साथी और दिल्ली पुलिस के सिपाही नितिन चौधरी ने यह सनसनीखेज खुलासा किया। प्रेमनगर पुलिस ने इस आधार पर उनके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
दिल्ली पुलिस में सिपाही नितिन चौधरी निवासी बहादरपुर जट, हरिद्वार पांच जून की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने साथी निखिल गौड़ निवासी दिल्ली, ईश चौधरी और विपुल कुमार के साथ अलग-अलग बुलेट से कमरे पर जा रहे थे। मांडूवाला के पास बुलेट से गिर जाने से निखिल की मौत हो गई, जबकि सिपाही नितिन कोमा में चला गया था।
विज्ञापन
उस समय निखिल की मौत को हादसा माना गया था। कोमा से बाहर आए नितिन ने बताया कि कोई हादसा नहीं हुआ, बल्कि उन पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने शनिवार को सिपाही की तहरीर पर उसके दोस्त विपुल कुमार और ईश चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी भी बहादुरपुर जट के है, जो अक्सर दून आते रहते हैं। कुछ समय निखिल का उनसे विवाद हो गया था। एसओ रवि सैनी ने बताया कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।