फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader's son molested a girl.

उत्तराखंडः सरेआम कांग्रेस नेता के बेटे ने युवती से की छेड़छाड़

Wed, 17 Jun 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Jun 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
congress leader's son molested a girl.

देहरादून के दर्शन लाल चौक के पास स्कूटी सवार युवती ने छेड़छाड़ करने पर कांग्रेस नेता के बेटे को थप्पड़ रसीद कर दिया। आरोपी की शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


दर्शन लाल चौक के पास स्कूटी पर जा रही एक युवती से कांग्रेस नेता के बेटे ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता पर उतर आया। नाराज युवती ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। हंगामा हुआ तो आसपास के लोग आ गए। अपने को घिरता देखकर आरोपी खिसक गया।
विज्ञापन


आरोपी को सजा दिलाने के लिए युवती शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि पुलिस इस तरह की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक यह भी चर्चाएं रही कि आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बता दें शहर क्षेत्र में कुछ दिनों से छेड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

पढ़ने आई भतीजी से फूफा ने किया दुराचार

congress leader's son molested a girl.

देहरादून में एक युवती ने अपने फूफा पर दुराचार का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि फूफा की साजिश में उसकी बुआ का भी हाथ है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी फूफा और बुआ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन महीने पहले उसकी बुआ उसे दून में पढ़ाई कराने के बहाने यहां ले आईं। युवती का आरोप है कि दून आने के बाद बुआ और फूफा ने उसका एडमिशन कराने के बजाय घर के कामकाज कराने शुरू कर दिए। इस बीच उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया जाने लगा।

आरोप है कि इसी बीच एक दिन फूफा ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन दुराचार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इंटर पास युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस  बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराएगी। एसओ मुकेश त्यागी ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed