फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   conflict in pithoragarh

पिथौरागढ़ में होली पर गुटीय संघर्ष, पीएसी तैनात

Tue, 18 Mar 2014 11:22 PM IST
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Tue, 18 Mar 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
conflict in pithoragarh

होली के दिन धारचूला तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर गुटीय संघर्ष हो गया। अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल और उक्रांद नेता रमेश थलाल समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। 25 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए कालिका कस्बे में पीएसी तैनात कर दी गई है। भाजपा नेता की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को बाजार बंद कराकर शहर में जुलूस निकाला और थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा नेता ने पूर्व प्रधान पर लगाया आरोप

conflict in pithoragarh

भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार को कालिका कस्बे में पूर्व प्रधान नारायण सिंह ठगुन्ना के साथ आए करीब 12 लोगों ने उनको और उनके साथियों को घेरकर लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

(तस्वीरों में देख‌िए उत्तराखंड की होली)

उन लोगों ने नेपाल की ओर जाकर अपनी जान बचाई। घटना में बुदियाल समेत 10 साथी घायल हुए हैं। उनको पुलिस की मदद से धारचूला अस्पताल लाया गया और मंगलवार को पुलिस की मदद से ही उनको जिला अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा नेता ने नारायण सिंह ठगुन्ना, भूपाल सिंह, दीवान सिंह, राज बहादुर समेत 15 अन्य के खिलाफ मारपीट और एसएसटी एक्ट में रिपोर्ट लिखाई है। इधर, तनाव को देखते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार और सीओ महिपाल सिंह ने पीएसी तैनात कर दी है।

पूर्व प्रधान ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई

conflict in pithoragarh

इधर, पूर्व प्रधान नारायण सिंह ठगुन्ना ने मारपीट में लिप्त होने की घटना से इंकार करते हुए आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने होली के दिन उनके घर में घुसने की कोशिश की। उन्होंने भी धारचूला के कुछ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आज कुछ लोगों ने कालिका जाकर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास किया। वहीं मारपीट के विरोध में लोगों ने मंगलवार को धारचूला बाजार बंद करा दिया। बाद में थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो बेमियादी बंद और चक्काजाम किया जाएगा।

यूकेडी नेता के साथ भी मारपीट

conflict in pithoragarh

एक अन्य घटनाक्रम में गलाती में दुकान चलाने वाले उक्रांद नेता रमेश थलाल के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। श्री थलाल ने 10 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक

उक्रांद नेता से मारपीट से आक्रोशित लोगों ने निगालपानी में भी जाम लगा दिया। वहीं पांगला में सेना और एसएसबी के जवानों के बीच मारपीट की सूचना है। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा लिया गया।  

2002 में हुआ था बवाल
कालिका कस्बे में 2002 में भी इसी तरह का बवाल हुआ था। तब लोगों ने एसडीएम को बंधक बना लिया था। इस बार सारी स्थितियों को भांपने के बावजूद पुलिस ने कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए थे। इसी का परिणाम इतने बड़े तनाव के रूप में सामने आया। अभी भी पुलिस तत्काल कार्रवाई से डर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed