{"_id":"9d8eb843a01b24003fca0c735b76565d","slug":"cheating-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे में रख रचाई दूसरी शादी, अब तीसरी की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे में रख रचाई दूसरी शादी, अब तीसरी की तैयारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Mar 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक शादीशुदा व्यक्ति ने महिला को धोखे में रखकर उससे दूसरी शादी रचा ली। मामला पता चलने पर झगड़े के बाद वह उसे भी छोड़कर तीसरी महिला के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस नहीं दर्ज कर रही। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विकासनगर क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी सविता सुंदर ने अपने पति फूल सिंह उर्फ फिलिप के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि फिलिप ने शादीशुदा होते हुए धोखे में रखकर उससे शादी की। अब वह सविता को भी छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा है।
विज्ञापन
केस दर्ज करने की सिफारिश
पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन पर दी। जहां से कोतवाली विकासनगर को केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। मगर पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसएसपी अजय रौतेला से मिलकर गुहार लगाई।
विज्ञापन