फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   champawat human trafficking gang disclose secrets to police

50 हजार में किया लड़की का सौदा, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Dec 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 17 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
champawat human trafficking gang disclose secrets to police

मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के पति को भी शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

विज्ञापन


रविवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पुलिस को मानव तस्करी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर मानव तस्कर हैं और इससे पहले भी वे दो-तीन किशोरियों को बहला-फुसला कर बेच चुके हैं।
विज्ञापन


यहां बरामद की गई किशोरी का भी दिल्ली में पचास हजार रुपये में सौदा तय था। पुलिस चौथे आरोपी महिला के भाई की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ मानव तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिसंबर को जौलजीबी के बरम गांव निवासी एक किशोरी टैक्सी चालक मदन कुमार की आल्टो कार से अकेले टनकपुर पहुंची थी। टैक्सी चालक की सूचना पर पुलिस ने किशोरी एवं किशोरी को लेने आए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला।

champawat human trafficking gang disclose secrets to police

इसके बाद पुलिस ने रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर चितौरा थाना आलापुर जिला बदायूं निवासी महिला ज्योति शर्मा पत्नी शिवम शर्मा एवं उसके ससुर दिनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया।

शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्योति के पति शिवम शर्मा को भी पकड़ लिया, जबकि ज्योति का बरम जौलजीबी पिथौरागढ़ निवासी भाई सुरेश आर्या अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में मानव तस्करी के बारे में चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला इससे पहले भी पिथौरागढ़ जिले की दो किशोरियों को बहला-फुसला कर बेच चुकी है।

इनमें से एक किशोरी दिल्ली तो दूसरी राजस्थान में बेची गई है। आरोपी महिला ने बताया कि किशोरियों को तीस से पचास हजार रुपये में बेचा जाता है। यहां बरामद की गई किशोरी का भी दिल्ली में पचास हजार रुपये में सौदा तय था।

किशोरी लापता होने पर गांव वालों का उस पर शक न जाए इसके लिए आरोपी महिला ने किशोरी की स्कूल ड्रेस गांव के ही एक रिश्तेदार के यहां रखवा कर गांव में किशोरी के किसी के साथ भागने की अफवाह तक फैला दी थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों द्वारा उगले गए राज पर मानव तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed