युवक के गले से लूटी छह तोले की सोने की चेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अब तक महिलाओं के गले से ही चेन लूटने की ताबड़तोड़ वारदातें हो रही थी। लेकिन अब लुटेरे युवकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
रविवार रात हल्द्वनी स्थित एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने पल्सर सवार दो लुटेरों ने ब्यूटी पार्लर से घर लौट रहे युवक के गले से छह तोले की सोने की चेन लूट ली। युवक ने लूट की तहरीर पुलिस को सौंप दी।
पुलिस के मुताबिक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मो इमरान तिकोनिया स्थित शहनवाज ब्यूटी पार्लर में काम करता है। रविवार रात पार्लर बंद होने के बाद मो. इमरान अपने भाई नौशाद के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था।
करीब रात दस बजे एसडीएम कोर्ट के ठीक आगे प्लसर सवार लुटेरों ने मो इमरान के गले से सोने की चेन लूट ली। लुटेरे काले रंग की प्लसर बाइक में थे और इमरान के पीछे से आए। गले से चेन झपटने के दौरान इमरान ने एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया।
इमरान को उल्टा घेर रही पुलिस
इतने में लुटेरों ने स्कूटी को पैर से धक्का मारकर जमीन में गिरा गया। इससे इमरान और उसका भाई नौशाद जमीन पर गिर गए और लुटेरे फरार हो गए।
गिरने से नौशाद के पैर में हाथ में चोट लग गई। मो इमरान ने तत्काल सूचना परिजनों और दोस्तों को दी और जख्मी भाई को लेकर कोतवाली पहुंच गया।
परिजनों और दोस्तों के कोतवाली पहुंचने पर लूट की तहरीर दी और लुटेरों की तलाश में खुद नैनीताल रोड की तरफ चले गए। काफी देर तक लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
लुटेरों को पकड़ने के बजाए पुलिस मो इमरान को घेर रही है। पुलिस का कहना है कि चेन लूट की वारदात संदिग्ध है। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाला मो इमरान छह तोले की सोने की चेन कहां से लाया। चेन की कीमत करीब दो लाख रुपए है।
नाकेबंदी के लिए नहीं थी फोर्स
इमरान के चेन लूट की वारदात को पुलिस ने काफी हल्के में लिया। घटना के वक्त कोतवाली और चौकियों में फोर्स नहीं था। गांधीनगर में बवाल होने पर पूरा फोर्स वहां तैनात था। वायरलेस पर लूट की सूचना के बाद भी लुटेरों को पकड़ने की नाकेबंदी करने के लिए फोर्स नहीं पहुंची।