फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chain loot with old lady in dehradun

पोते के साथ घूम रही वृद्घा को बदमाशों ने रोका, गपशप के बाद लूट ली चेन

Sun, 30 Apr 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 30 Apr 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Chain loot with old lady in dehradun
Demo pic

दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर बाइक सवार दो बदमाश एक वृद्घा को घायल करते हुए गले से दो चेन लूटकर फरार हो गए। शोर करने पर बदमाश पिस्टल को हवा में लहराते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सरोज मल्होत्रा अपने दो वर्षीय पोते रुद्रा को लेकर अनुपम विहार कालोनी में घुम रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और कालोनी के चौराहे पर खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे। कुछ मिनट बाद इनमें से एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा और वृद्घा सरोज की ओर आने लगा।

विज्ञापन

वृद्घा को कुछ शक हुआ लेकिन तब तक देर हो चुकी थी

Chain loot with old lady in dehradun
Demo pic

बदमाश जब वृद्घा के पास पहुंचा तो वृद्घा को उसपर शक हुआ। इतने में बदमाश ने सरोज को धक्का देकर गले पर झपटा मारते हुए दो सोने की चेन छिन लिया। सरोज ने इसका विरोध किया और शोर शराबा करने लगी। विरोध के दौरान वह घायल हो गयी और एक अंगुली में चोट लगी, जिसमें से खून निकलने लगा। धक्कामुक्की के दौरान एक चेन का शेष हिस्सा सरोज के हाथ में ही रह गया। उधर पास में ही एक युवक अपने मकान के सामने झाडू लगा रहा था।

वह सरोज की मदद करने का प्रयास किया और बदमाशों के पीछे झाडू लेकर दौड़ा। इतने में बदमाशों ने पिस्टल निकाल दी। जिससे वह एक बार के लिए डर गया। बदमाश पिस्टल को हवा में लहराते हुए फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सौ नंबर पर परिजनों ने इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही चीता पुलिस, इंदिरा नगर पुलिस चौकी और थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। सिटी सिटी भी कुछ देर में घटना स्थल पहुंच गए। क्षेत्र में कई जगह बैरियर लगाकर देर रात तक चेकिंग की गई। बता दें कि शनिवार शाम सरोज मल्होत्रा चंडीगढ़ से यहां मंजीत सिंह के घर अपनी बेटी से मिलने आई हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का है। 

सीसीटीवी में दिखे बदमाश
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। फुटेज देखने पर उसमें दो बदमाश स्पष्ट दिख रहे हैं। जो हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। दोनों बदमाश बिना हेलमेट के थे और यूपी नंबर की बाइक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed