फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi arrested income tax officer with bribe.

एक लाख घूस लेते आयकर अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 14 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
cbi arrested income tax officer with bribe.

देहरादून से आई सीबीआई टीम ने ऊधमसिंह नगर में आयकर अधिकारी एके सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने कश्मीर सिंह महरोक की शिकायत पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


टीम ने आयकर अधिकारी के हल्द्वानी और देहरादून स्थित आवासों पर भी एक साथ छापा मारा। लगभग पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम आयकर अधिकारी को अपने साथ देहरादून ले गई जहां आरोपी को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई इंस्पेक्टर तेज प्रकाश देवयानी ने बताया कि उन्हें 8 जनवरी को गुरु रामदास अस्पताल नानकमत्ता के एमडी कश्मीर सिंह महरोक ने शिकायत की थी कि आयकर अधिकारी एके सिंह उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को नंबर दो की बताते हुए मोटी रकम की रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ने के लिए सीबीआई ने बिछाया जाल

cbi arrested income tax officer with bribe.

जांच पड़ताल के बाद शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आयकर अधिकारी से दो लाख में मामला तय किया गया। इसके तहत एक लाख रुपए 12 जनवरी को देने थे, लेकिन महरोक के उस दिन नहीं आ पाने के कारण पूरा ऑपरेशन 13 जनवरी को चलाया गया। शेष एक लाख की रकम फरवरी में चुकता करने का वादा किया गया था।


मंगलवार को आयकर अधिकारी जाल में फंस गया। उसे एक लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। देवयानी ने यह भी बताया कि आयकर अधिकारी खटीमा के हल्द्वानी एवं देहरादून स्थित आवासों पर भी सीबीआई ने छापामार कार्रवाई की है जो एक से छह बजे तक चली।

सीबीआई टीम में सीबीआई इंस्पेक्टर देवयानी के अलावा, योगेश सिंह देव, आरपी सिंह, सचिन कुमार, सब इंस्पेक्टर सचिन, जेसी सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार वर्मा, विनोद विडालिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed