{"_id":"586e6c164f1c1b1c7e15a9ab","slug":"cbcid-will-inquiry-on-parvej-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBCID करेगी परवेज हत्याकांड की जांच, पत्नी पर है आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CBCID करेगी परवेज हत्याकांड की जांच, पत्नी पर है आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Murder
पिराल कलियर के चर्चित परवेज की हत्याकांड की जांच शासन ने सीबीसीआईडी को सौंप दी है। हत्याकांड में मृतक की पत्नी को हत्यारोपी के रुप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
मुकर्रबपुर गांव निवासी परवेज की 21 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक के शव को दफना दिया था, लेकिन बाद में परिजनों को कुछ ऐसी बातों की जानकारी हुई। इसके लिए आधार पर उन्हें लगा कि परवेज की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि उसकी हत्या हुई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में परिजनों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा और कब्र से शव निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सितंबर को जिलाधिकारी के आदेश पर शव कब्र निकाला गया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना था कि शबाना के कहने पर ही जैनपुर लक्सर निवासी अनीस ने परवेज की हत्या की थी। अनीस अभी फरार है। उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद शर्मा ने हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए पुलिस महानिदेशक को उन्होंने पत्र लिखा है।