{"_id":"5718db484f1c1baa208b46d6","slug":"case-register-after-36-hours-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने वाले शिक्षक पर 36 घंटे बाद मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या करने वाले शिक्षक पर 36 घंटे बाद मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
पारिवारिक कलह में बीवी की हत्या करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ 36 घंटे बाद मुकदमा दर्ज हो गया। उधर मृतका के भाई के यूएसए से लौटने के बाद बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
अभिरक्षा में आरोपी अपना जुर्म तो कबूल रहा है, लेकिन मोटिव नहीं बता रहा है। पुलिस अब उनकी बेटी से बात कर कत्ल की गहराई तक जाने का प्रयास करेगी।
चाकू से गोदकर की थी पत्नी की हत्या
रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी शिक्षक सुधीर तिवारी ने पारिवारिक कलह में मंगलवार रात को अपनी पत्नी मीनाक्षी तिवारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। बाद में आरोपी ने खुद भी खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
मीनाक्षी तिवारी की मां तो आ गई थी, लेकिन भाई के यूएसए में रहने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। तिवारी का भाई देर रात दून पहुंच गया। सुबह के समय मीनाक्षी के ममेरे भाई विनोद डंगवाल की तरफ से रायपुर थाने में आरोपी शिक्षक सुधीर तिवारी के खिलाफ मुकदमा कराया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद मीनाक्षी तिवारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में भर्ती आरोपी के खिलाफ तबीयत में सुधार के बाद क ार्रवाई की जाएगी।