{"_id":"29aad117bc8b61ad2f9bfbf9c7fc3412","slug":"case-filed-against-additional-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपर सचिव के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव द्वारा युवती के यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा हैंड ओवर किए गए सील्ड दस्तावेजों के साथ देहरादून पुलिस सोमवार को देहरादून पहुंच गई।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली में आरोपी जेपी जोशी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है।
ये मामले हुए दर्ज
सोमवार को दून पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ मामले में विचार विमर्श कर आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
विज्ञापन
इसके साथ ही मामले से जुड़ी कांग्रेस कार्यकर्ता रितू कांडियाल व अन्य पर धारा 506 के तहत जाने से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी फर्स्ट हरिश चंद्र सती के अगुवाई में दून पुलिस की टीम पीड़िता की जीरो एफआईआर, 164 के सील बंद बयान व दिल्ली के पांडवनगर थाने में जमा सीडी व अन्य सील्ड दस्तावेज लेकर सोमवार को देहरादून पहुंची।
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
इसके बाद सिटी कोतवाली क्राइम न. 358/13 में अपर सचिव जेपी जोशी व अन्य के खिलाफ आईपीसी के तहत मामले दर्ज किए गए।
विवेचना सोमवार से होगा
उधर, डीजीपी ने इस पूरे मामले की विवेचना के लिए पीएचक्यू में तैनात महिला सैल की इंचार्ज एडिशनल एसपी ममता बोरा को सौंपी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के तहत विवेचना का काम शुरू हो जाएगा।
टीम के साथ दिल्ली गई एक महिला उप-निरीक्षक ने युवती से दूरभाष पर संपर्क कर बयान देने के लिए कहा लेकिन युवती ने यह कहा कि मेरी एफआईआर में जो लिखा है और मैंने 164 में जो बयान दिए हैं उसी को मेरा बयान माना जाए। सूत्र बताते हैं कि युवती ने देहरादून में दर्ज मुकदमे के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात भी कही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---