कार ड्राइवर ने छोड़ी नौकरी और मालिक के घर में बोल दिया धावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक कार ड्राइवर ने नौकरी छोड़ने के बाद अपने मालिक के साथ ऐसे अपराध को अंजाम दिया कि सच जानकर मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई।
देहरादून पुलिस ने अधिवक्ता के आवास में चोरी करने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर निशानदेही पर करीब दस लाख के जेवरात बरामद कर लिए। आरोपी ने यह जेवरात नौकरी छोड़ने के बाद दो बार घर से चुराए थे।
पुलिस का दावा है कि वह कुछ जेवरात बेचकर उसकी रकम पार्टी में उड़ा चुका है। आरोपी ने पुलिस से बचने को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का भी प्रयास किया था। शहर कोतवाली के चंदननगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता केके चुतर्वेदी ने 18 मई को पुलिस को सूचना दी कि घर में रखे हुए बहू, बेटी और पत्नी के जेवरात चोरी हो गए।
शिवाजी धर्मशाला के पास से किया गिरफ्तार
शक में पुराने ड्राईवर विजय शर्मा का नाम बताया था। पुलिस ने उस दिन से जांच पड़ताल में जुटी थी। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस कई दिन से विजय निवासी केसरवाला रायपुर की निगरानी कर रही थी।
शिवाजी धर्मशाला के पास से उसे पकड़कर थैले से जेवरात बरामद कर लिए। आरोपी चोरी के इन जेवरातों को बेचने जा रहा था। अधिवक्ता केके चतुर्वेदी ने मौके पर आकर इन जेवरातों को पहचान लिया। बरामद जेवरात की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह जेवरात उसके द्वारा दो किश्तों में चुराए गए है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रु पये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय और सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी इस दौरान मौजूद थे।
यह जेवरात हुए बरामद
हार, पांच जोड़ी सोने के कडे़, दो कंठी, सोने की चेन, नौ अंगूठी, चार जोड़ी बाली, एक पैडल, दो जोड़ी बुंदे, झुमके, तीन जोड़ी टाप्स, कुंदन सेट, मोती सेट।
अधिवक्ता करेंगे सम्मान
वरिष्ठ अधिवक्ता केके चतुर्वेदी ने पुलिस टीम में शहर कोतवाली बीबीडी जुयाल,एसएसआई अरविंद कुमार, उप निरीक्षक गोवर्धन सैनी, केएस गर्ब्याल, कांस्टेबल नवीन कुमार, जसवंत सिंह, एसओजी के पीडी भट्ट, ललित, देेवेन्द्र, अरशद, राजीव और प्रमोद कुमार को सम्मानित करने की घोषणा की है।
शक के थे कई कारण
वरिष्ठ अधिवक्ता केके चुतर्वेदी का कहना है कि चालक पर शक के कई कारण थे। एक तो आरोपी ने सरकारी नौकरी लगने की झूठी कहानी बताई थी। दूसरा बिना मतलब वह आफिस के बजाए दूसरे हिस्से में गया था। तीसरा उसके घर में लगातार पार्टी होने की शिकायतों से उनका माथा ठनक गया था। यही वजह थी कि उस पर चोरी का शक था।