{"_id":"5bb1950de71e79321f9524ee60fd5e66","slug":"call-girl-supplier-escape-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से तेज निकला कॉलगर्ल का सप्लायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से तेज निकला कॉलगर्ल का सप्लायर
जोगेंद्र मावी/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने रिंकू की तलाश में गाजियाबाद में छापा मारा, लेकिन रिंकू पहले ही घर से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
वहीं उसने बैंक खाता सीज होने से पहले ही खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए थे।
संचालक से मिली थी जानकारी
सेक्स रैकेट प्रकरण में रॉबर्ट जॉन को पुलिस ने कोर्ट से 31 जनवरी तक की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में रॉबर्ट ने कई लोगों के नाम लिए और पुलिस ने निशानदेही पर तीन लोगों व तीन महिलाओं को सेक्स रैकेट में जेल भेज चुकी है।
नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रॉबर्ट की निशानदेही पर गाजियाबाद की कृष्णानगर कालोनी में रिंकू त्यागी की तलाश में छापा मारा, लेकिन रिंकू तीन दिन पहले ही घर से अलग छुपकर रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस से पहले निकल लिया था
पुलिस ने बताया कि जिस समय रिंकू के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला, लेकिन उसके तीन साल के बच्चे ने बताया कि पापा कहीं छिपने को कहकर घर से चले गए।
पुलिस ने बताया कि रिंकू खाता सीज होने से पहले ही 80 हजार रुपये निकाल चुका था। पुलिस का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अधिकांश होटलों में कर चुका है सप्लाई
रॉबर्ट जॉन सेक्स रैकेट का बहुत बड़ा नाम है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि शहर केअधिकांश होटलों में कॉलगर्ल सप्लाई कर चुका है।
इसके आलवा देहरादून, मसूरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित अन्य शहरों में भी कॉलगर्ल सप्लाई करता था। रॉबर्ट जॉन के संबंध देश के कई अन्य शहरों में हैं।
कॉलगर्ल को बताते थे पत्नी
रॉबर्ट जान ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह होटलों में कॉलगर्ल को अपनी पत्नी व दूसरे नाम रखकर ले जाता था। होटलों के रजिस्टर से कॉलगर्ल के असली नाम पता चलने की उम्मीद कम ही है।