{"_id":"56e362c74f1c1b58278b4583","slug":"businessman-kidnapping-attachment-notice-to-main-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी अपहरण कांड: विनय त्यागी पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी अपहरण कांड: विनय त्यागी पर कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून पुलिस ने मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता अपहरण कांड में फरार चल रहे शातिर विनय त्यागी उर्फ टिंकू के मुजफ्फरनगर और मेरठ स्थित आवास पर शुक्रवार को कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस ने बाकायदा इसकी मुनादी भी कराई है। टिंकू के अलावा पांच अपहरणकर्ता अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है।
विज्ञापन
मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का 18 फरवरी की रात प्रेमनगर के डूंगा स्थित फार्म हाउस से अपहरण कर लिया गया था। दो दिन बाद गुप्ता बदमाशों के चुंगल से मुक्त हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अपहरण में अहम् रोल निभाने वाली ममता मसीह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपी है विनय
पहले दिन से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू का नाम आ रहा है। त्यागी का अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा। एक लाख रुपये का इनाम घोषित होने के बाद जेल चला गया था।
विज्ञापन
जमानत पर आने के बाद त्यागी ने अपराध से तौबा करने का दावा किया था। मेरठ के गुप्ता अपहरण कांड में उसका नाम आने पर उत्तराखंड के साथ यूपी पुलिस भी उसकी तलाश में है।
कुर्की की मुनादी भी कराई
पुलिस ने अपहरण के सूत्रधार विनय त्यागी के खिलाफ कुर्की नोटिस प्राप्त कर लिया। प्रेमनगर के झाझरा चौकी प्रभारी गिरीश नेगी की अगुवाई में शुक्रवार को टीम ने पहले मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी स्थित आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कराया। ढोल बजाकर कुर्की नोटिस की मुनादी भी कराई गई।
यहां पर पुलिस टीम को विनय के माता-पिता मिले। इसके बाद पुलिस टीम मेरठ स्थित आवास पर भी गई, जहां पर ताला लगा था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि जल्द ही फरार बदमाशों पर इनाम घोषित किया जाएगा।