फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman arrested for indecency with shruti hasan

श्रुति हसन को होटल में परेशान करने वाला हिरासत में

Thu, 12 Jun 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
businessman arrested for indecency with shruti hasan

देहरादून में श्रुति हसन और महिला कलाकारों के साथ हुई अभद्रता मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


फिल्म यारा की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आई फिल्म की यूनिट देहरादून के होटल के कमरे में ठहरी हुई है। बुधवार की रात यूनिट की महिला कलाकारों के कमरे का दरवाजा शराब के नशे में धुत व्यक्ति पीटने लगा था जिससे हंगामा मच गया।

पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर हरियाणा के हिसार शहर के बिजनेसमैन को हिरासत में ले लिया है। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ घाटी घूमने के लिए आया हुआ है।

विज्ञापन

घटना के बाद घबरा गईं थीं श्रुत‌ि हसन

businessman arrested for indecency with shruti hasan

तिग्मांशु धूलिया की फिल्म यारा की शूटिंग इन दिनों देहरादून में चल रही है। बुधवार रात को अभिनेत्री श्रुति हसन और दूसरे कलाकार राजपुर रोड स्थित फोर प्वाइंट होटल में ठहरे हुए थे।

यूनिट की महिला कलाकारों के कमरे के पास में ही हरियाणा निवासी मनीष जैन अपने तीन साथियों के साथ ठहरा हुआ था। रात में तीनों ने जमकर शराब पी।

आरोप है कि नशे में मनीष जैन ने देर रात श्रुति हसन के कमरे के सामने हो हल्ला किया था तथा कमरे का दरवाजा भी पीटा था। घबराई अभिनेत्री ने शूटिंग के कोऑर्डिनेटर को इसकी शिकायत की थी।

रात में मामला हुआ था रफा-दफा

businessman arrested for indecency with shruti hasan

रात में ही पुलिस को अभिनेत्री के साथ अभद्रता की शिकायत कर दी गई थी। सूचना मिलते ही रात में ही राजपुर एसओ राजेश शाह मौके पर आ गए थे।

उस समय आरोपी द्वारा नशे में गलती से दरवाजा खटखटाने का बात कहकर माफी मांग लिए जाने पर मामला रफा-दफा कर दिया गया था।

एसओ शाह ने बताया था कि अभिनेत्री श्रुति हसन के कमरे का दरवाजा नशे में पीटा गया है।

विज्ञापन

FIR से श्रुति हसन का नाम हटा ल‌िया

businessman arrested for indecency with shruti hasan

बृहस्पतिवार दोपहर को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क साधा गया। शाम को कोऑर्डिनेटर सतीश शर्मा की तहरीर पर मनीष जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एसओ राजेश शाह ने बताया कि मुकदमें में अब अभिनेत्री श्रुति हसन के नाम का उल्लेख नहीं है। तहरीर में महिला कलाकारों के कमरे के दरवाजे को पीटने की बात कही गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed