फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal murder in nainital.

इस बेरहम हत्यारे की करतूत सुनकर कांप जाएगी रुह

Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल) Updated Sun, 28 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
brutal murder in nainital.

नैनीताल जिले में चंद रुपयों के लिए नशे में धुत सिरफिरे ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर डाली। पहले पत्थरों से उसका सिर कुचला और फिर कुल्हाड़ी, आरी चलाई।

विज्ञापन


बीती 19 दिसंबर से लापता व्यक्ति का शव शनिवार को हत्यारे की ही निशानदेही पर बरामद खाई से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गेठिया सेनिटोरियम निवासी गोपाल सिंह (48) 19 दिसंबर को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिजनों और ग्रामीणों ने काफी ढूंढखोज की तो पता चला कि गोपाल को अंतिम बार छीनकुंआ गांव के मनोज बिष्ट (27) के साथ देखा गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने मनोज से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह उन्हें गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जब गांव के लोगों और परिजनों ने फिर से मनोज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गोपाल को मारकर शव खाई में फेंकने की बात कुबूल कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सिर कुचलने के बाद पत्थरों से ढक दिया था शव

brutal murder in nainital.

एएसपी श्वेता चौबे, थानाध्यक्ष संजीव पांडे और चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने मनोज की निशानदेही पर छीनकुंआ से करीब 500 मीटर दूर खाई से शव बरामद किया। गोपाल का सिर कुचलने के बाद शव पत्थरों से ढका गया था।

हत्यारोपी मनोज ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह और गोपाल शराब के नशे में थे। गोपाल के पास रुपए देखने पर उसे लालच आ गया। इसीलिए उसने पहले पत्थर फिर कुल्हाड़ी और आरी से गोपाल को मारा।

चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि पूछताछ में मनोज ने गोपाल की जेब से दो हजार रुपए निकालने की बात भी कुबूली है। इधर, मनोज के इकबाल-ए-जुर्म के बावजूद परिजनों को आशंका है कि हत्याकांड में उसके साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

मृतक के बड़े भाई प्रताप बिष्ट की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा-302 में मुकदमा दर्ज किया है। मनोज के घर से कुल्हाड़ी और आरी भी बरामद की गई है। बता दें गोपाल और मनोज गांव में मजदूरी करते थे।

अपने हाथ में बनाए आठ से ज्यादा जख्म

brutal murder in nainital.

मनोज के सिरफिरेपन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोपाल की हत्या के कई दिन बीतने के बाद शुक्रवार रात उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस के डर से उसने शुक्रवार को अपने हाथ की नस काट ली, लेकिन बच गया। हाथ में उसे आठ से ज्यादा घाव किए हैं।

पुलिस ने हल्के में लिया

मृतक गोपाल की गुमशुदगी को स्थानीय पुलिस ने बेहद हल्केपन से लिया। यदि परिजन और ग्रामीण मनोज से सख्ती से पूछताछ नहीं करते तो शायद मामला कुछ दिनों तक और दबा रहता।

फिलहाल परिजनों की सक्रियता का श्रेय पुलिस ने पुलिस अपने खाते में जोड़ लिया है। यह बात पुलिस को बता दी गई थी कि गोपाल को अंतिम बार मनोज के साथ देखा गया है, मगर मनोज से पुलिस ने कभी भी पूछताछ नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed