{"_id":"e52e4d19f1b2e13b88b958c8dba1ba96","slug":"brother-stabbed-own-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भाई को पैसों के लिए मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने भाई को पैसों के लिए मारा चाकू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Oct 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में एक भाई ने पैसों के लेनदेन के चलते अपने सगे भाई को चाकू मार दिया। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
कांवली रोड स्थित शिव कॉलोनी में रहने वाले दीपक चौधरी और सोनू सगे भाई हैं। दीपक चौधरी अपनी बिरादरी का प्रधान है और सोनू लोगों को व्याज पर पैसे उधार देता है। दीपक अक्सर अपने भाई सोनू से कम व्याज पर पैसे देने को कहता था। जिस पर कई बार इन दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
दीपक को लक्खीबाग बुलाया
इसी विवाद के चलते शुक्रवार को सोनू ने दीपक को फोन कर लक्खीबाग आने को कहा। दीपक लक्खीबाग पहुंचा तो एक कार में उसका सगा भाई सोनू, सोनू का साला डिंपल व दोस्त रंजीत सवार थे।
विज्ञापन
तीनों ने मिलकर चाकू से दीपक का शरीर बुरी तहर जख्मी कर दिया। जैसे-तैसे दीपक अपनी जान बचाकर दून अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। अस्पताल द्वारा दी गई सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...