फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother sell his sister in tanakpur.

मंदिर दिखाने के बहाने बहन को बेचने लाया 'हैवान'

Mon, 05 Jan 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Mon, 05 Jan 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
brother sell his sister in tanakpur.

नेपाल की 19 वर्षीया युवती को बहला-फुसलाकर भारत लाकर बेचने के प्रयास में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन नेपाली और दो भारतीय शामिल हैं।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल और पीड़िता को रीड्स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र भेजा गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को रविवार सुबह एक युवती के साथ पांच लोग संदिग्ध अवस्था में नेपाल से बनबसा बॉर्डर में आते दिखे।
विज्ञापन


सेल की इंचार्ज मंजू पांडेय के नेतृत्व में टीम ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। कोतवाल कमल राम आर्य ने बताया कि बनबसा पहुंचकर आरोपियों ने टैक्सी बुक की और टनकपुर से चंपावत की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह बढ़ने पर सेल की टीम ने टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में बस्तिया के पास टैक्सी रोक कर उनसे पूछताछ की तो मामला देह व्यापार का निकला।

पूर्णागिरि के दर्शन के बहाने युवती को लाए

brother sell his sister in tanakpur.

पूछताछ में युवती ने बताया कि आरोपी उसे मां पूर्णागिरि के दर्शन के बहाने यहां लाए थे, लेकिन बाद में वे आपस में उसे बेचने की बात करने लगे। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में युवती का मुंहबोला भाई पत्थपुर टिला वार्ड संख्या 18 महेंद्रनगर (नेपाल) निवासी नारद दमाई उर्फ किरन परिहार पुत्र कमल दमाई, श्रीपुर वार्ड संख्या 8 महेंद्रनगर निवासी प्रेमराज चौधरी पुत्र मान बहादुर चौधरी, वार्ड संख्या 10 गड्डाचौकी नेपाल निवासी गगन सिंह थापा पुत्र देव सिंह थापा, पेट्रोल पंप के पीछे बोरागाठ टनकपुर निवासी आशाराम निषाद उर्फ डॉक्टर पुत्र रामऔतार निषाद और बंडिया खटीमा निवासी मो. नसरुद्दीन पुत्र रहमतुल्लाह उर्फ मास्टर शामिल हैं। पांचों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363/366 (ख), 370 (2) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed