फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy suicide in love affair.

मेरे प्यार की राह में बाधाएं हैं...लिख दी जान

Wed, 14 Jan 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jan 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
boy suicide in love affair.

'मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मेरे प्रेम की राह में कई बाधाएं हैं...। प्रेमिका भी शादी के लिए तैयार नहीं है...।'

विज्ञापन


फांसी लगाकर जान दे दी
सुसाइड नोट में उक्त बातें लिखकर बीकॉम के छात्र ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पांच बहनों के इस इकलौते भाई ने चार पेज के सुसाइड नोट में अपनी प्रेम कहानी का विस्तार से जिक्र किया है। घर के चिराग के आत्मघाती कदम से परिवार सदमे में है।

बसंत विहार थाना क्षेत्र के बल्लूपुर चौक निवासी सत्यकांत शर्मा (24) ने मंगलवार शाम घर में अकेला था। उसकी मां और बहनें किसी काम से बाहर गई थीं। जब परिजन घर आए तो उन्हें सत्यकांत दिखाई नहीं दिया। उसके कमरे का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन


दरवाजा पीटने के बाद भी जवाब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। कमरे में सत्यकांत का शव पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से चार पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट हिंदी में है, लेकिन लिखा रोमन लिपि में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया कमजोर इंसान
एसओ बसंत विहार प्रदीप चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में एक लड़की के नाम का उल्लेख करते हुए उससे बेइंतहा प्यार करने की बात कही गई है। नोट में सत्यकांत ने खुद को कमजोर इंसान बताया है।


प्रेम कहानी के अलावा उसने मोटर साइकिल और उधार की रकम का भी उल्लेख किया है। पुलिस के मुताबिक सत्यकांत डीएवी पीजी कॉलेज में बीकॉम फाइनल वर्ष का छात्र था। उसके पिता सत्यपाल शर्मा कलेक्ट्रेट कार्यरत थे। पिता के निधन के बाद उसकी बहन को नौकरी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed