युवक ने होटल लेजाकर महिला के साथ कर डाली हैवानियत, गर्लफ्रेंड ने भी दिया साथ और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने महिला को होटल लेजाकर उसे नशीला पर्दाथ पिलाया और उसके साथ हैवानियत कर डाली। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड वहीं मौजूद थी। इसके बाद उन्होंने जो किया उससे महिला सकते में है।
मुजफ्फरनगर की महिला के साथ हरिद्वार के एक होटल में नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुजफ्फरनगर के ही एक युगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने में आरोपी की गर्लफ्रेंड ने भी उसकी सहायता की थी। इधर, दंपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार देर शाम रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला चलती कार से कूद गई थी। रुडकी पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो पता चला था कि कार में बैठी दूसरी महिला ने कूदने वाली महिला के ब्वॉयफ्रेंड पर दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। मुजफ्फरनगर के एक कस्बे की रहने वाली पीड़िता ने बताया था कि विदेश भेजने के नाम पर उसके चार लाख रुपये मुजफ्फरनगर के एक एजेंट ने ठग लिए थे।
इससे क्षुब्ध होकर ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल लिया था। उसकी जान पहचान राशिद अहमद नाम के एक युवक से थी। वह उसे अपनी मुंहबोली बहन निवासी अवध विहार मुजफ्फरनगर ले गया था।
करीब एक सप्ताह से वह उसके ही घर रह रही थी। आरोप लगाया कि महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रयाग उर्फ गुड्डू पुत्र गोवर्धन निवासी मलपुरा जानसठ मुजफ्फरनगर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। वह उसे बृहस्पतिवार को गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार लेकर आए थे, यहां एक होटल में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और गर्लफ्रेंड ने उसकी सहायता की थी।
रुडकी पुलिस ने मामले को हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि देर रात महिला की ओर से युगल के खिलाफ रेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युगल से भी पूछताछ कर रहे है।