फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy rape with girl on bhai dooj in haridwar

भैया दूज देने आए युवक ने बुआ की ननद के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत, बदहवास हालत में पहुंची घर

Sun, 22 Oct 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 22 Oct 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
boy rape with girl on bhai dooj in haridwar

अपनी बुआ के घर भैया दूज देने आए एक युवक ने बुआ की ननद को अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवती बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद से परिवार वाले सकते में हैं।

विज्ञापन


आरोपी युवक किशोरी को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। जैसे-तैसे किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन किशोरी को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण का परिवार गांव के बाहर दूसरी तरफ  रहता है। शनिवार शाम उक्त व्यक्ति की बेटी को पता चला कि उसके ताऊ के परिवारवालों की किसी से कहासुनी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

boy rape with girl on bhai dooj in haridwar

इस पर किशोरी ताऊ के घर चली आई लेकिन, तब तक उनका विवाद समाप्त हो गया था। वहां उसके ताऊ के बेटे की पत्नी का भतीजा भैया दूज लेकर पहुंचा हुआ था। बताया जाता है कि रिश्तेदारी में आए उसकी भाभी के भतीजे ने किशोरी को बाइक पर घर छोड़ने की बात कहते हुए बैठा लिया और जबरन बहालपुरी गांव के जंगल में ले गया।

किशोरी का आरोप है कि उक्त युवक ने उससे गन्ने के खेत में दुराचार कर डाला। उसके बाद आरोपी किशोरी को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो सब हक्के-बक्के रह गए। बदहवास परिजन किशोरी को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी अरुण निवासी चंद्रपुरी, थाना खानपुर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को घर में दबिश दी लेकिन, वह फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed