वहशी बॉस की शर्मनाक करतूतों को जानकर सहम जाएंगी वर्किंग लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वहशी बॉस की करतूत जानने के बाद वर्किंग लड़कियां सहम जाएंगी। जी, हां एक लड़की ने बॉस की नाजायज बातों को मानने से मना किया तो बॉस का वहशी चेहरा सामने आ गया।
देहरादून के एक संस्थान के संचालक ने अपनी अधीनस्थ महिला कर्मी का शोषण करने के साथ फेसबुक पर तीन अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी।
साइबर सेल की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
तीन फर्जी अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटोग्राफ पोस्ट किए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडब्लूडी में एक कर्मचारी की बेटी शहर में एक संस्थान में नौकरी करती थी। आरोप है कि संस्थान संचालक ने शोषण करने के साथ उसके अश्लील फोटोग्राफ तैयार कर लिए।
लड़की ने विरोध किया तो उसे डराया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने फेसबुक पर तीन फर्जी अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटोग्राफ पोस्ट कर दिए हैं, जिसकी वजह से उसे अपमानित होना पड़ रहा है।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।