फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Blackmail to woman by making Obscene video

पहले महिला को शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर और फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

Sun, 05 Aug 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई Updated Sun, 05 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Blackmail to woman by making Obscene video
rape - फोटो : demo pic

सहसपुर थाना पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में खुद को पत्रकार बताने वाले चार आरोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


चारों पत्रकारों के पास से एक न्यूज चैनल की आईडी बरामद हुई है। पांचों आरोपियों के खिलाफ स्त्री लज्जा भंग करने, जबरन वसूली करने और आई एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद कार को भी सीज कर दिया। आरोपियों के पास से ब्लैकमेल के बाद वसूली गई 25 हजार रुपये की नगदी, एक चेक, अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल और एक कैमरा बरामद हुआ है।  
विज्ञापन


रविवार को सहसपुर थाने में पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह विकासनगर में किराए के मकान पर रहती है। तीन वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो चुका है। शनिवार की शाम को वह सहसपुर में चाऊमीन की दुकान चलाने वाली अपनी बहन के पास पैसे मांगने के लिए पहुंची। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पैसे देने को कहा लेकिन बदले में उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। पैसों की जरूरत होने के कारण उसने उस व्यक्ति के ऑफर को स्वीकार कर लिया। जिस पर पीड़िता उस व्यक्ति के साथ दुकान के पीछे बने कमरे में चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त व्यक्ति ने फोन कर चार अन्य लोगों को भी बुला लिया। उन चारों लोगों के गले में एक न्यूज चैनल के आई कार्ड लटके हुए थे। उनके हाथ में माइक भी था। उक्त चारों लोगों में एक व्यक्ति ने मोबाइल निकाल उसकी वीडियो बनाई और एक अन्य साथी को मोबाइल पर व्हाट्सएप कर दिया। आरोप लगाया कि पांचों लोगों ने उससे एक लाख रुपये मांगे।

रुपये न देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी

Blackmail to woman by making Obscene video
Rape - फोटो : demo pic.

रुपये न देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी जीजा और बहन को बताई। जिस पर उसकी बहन ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रख और कुछ पैसे उधार लेकर पांचों आरोपियों को 25 हजार रुपये नकद और 25 हजार रुपये का चेक दिए। 

मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों आरोपियों को लक्ष्मीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से खुद को पत्रकार बताने वाले आरोपियों की पहचान नवीन कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी मुहल्ला अजीतनगर थाना विकासनगर, रवि कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी ग्राम बेरागीवाला थाना सहसपुर, हरीश गर्ग पुत्र अशोक गर्ग निवासी डाकपत्थर थाना विकासनगर, अशद पुत्र अफजल निवासी सहसपुर के रूप में हुई, जबकि पांचवें आरोपी ककी पहचान शिवम पुत्र राजेश कुमार निवासी टीचर कॉलोनी सहसपुर के रूप में हुई।  

पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोची समझी साजिश के तहत शुभम को उक्त स्थान पर ग्राहक बनाकर भेजा। जहां कमरे में जाने के बाद शुभम ने मैसेज कर बुलाया। जहां पांचों ने महिला का अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमैल किया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरीश गर्ग सहसपुर थाना क्षेत्र से वर्ष 2015 में हरकेश मर्डर केस में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed