फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp minister rekha arya husband involved in Land Fraud

किडनी कांड के बाद अब इस मामले में फंसे 'मोदी टीम' की इस मंत्री के पति, लगे है गंभीर आरोप

Thu, 16 Nov 2017 12:03 PM IST
चंदन बंगारी/अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
bjp minister rekha arya husband involved in Land Fraud

हाल ही में किडनी प्रकरण की वजह से चर्चा में आए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या के पति औरगिरधारी लाल साहू के खिलाफ जमीनों की धोखाधड़ी के दबे हुए मामले फिर से सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


चार लोगों ने एसएसपी और एक व्यक्ति ने किच्छा थाने में दस्तावेज के साथ शिकायती पत्र भेजकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ये लोग छह साल से लाखों रुपये चुकाकर खरीदे गए भूखंड की दाखिल खारिज और कब्जे को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस के पास दस्तक दी है।
विज्ञापन


मंत्री के पति का मामला होने की वजह से पुलिस पर दबाव साफ झलक रहा है। सत्ता बदलने से पहले गिरधारी की गिरफ्तारी के लिए तेजी दिखाने वाली पुलिस अब मामला दर्ज करने में भी कतरा रही है। यही वजह है कि दो माह बीतने के बाद भी मामले जांच में ही अटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

bjp minister rekha arya husband involved in Land Fraud

जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में ग्राम चुकटी, किच्छा में करीब 13 एकड़ जमीन पर आवासीय कॉलोनी के नाम पर प्लाट काटकर बेचे गए थे। कई लोगों की प्लाट की दाखिल खारिज आज तक नहीं हो सकी है।

पिछले सालों में जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में गिरधारी और सहयोगियों के खिलाफ किच्छा थाने में छह मुकदमे दर्ज हुए थे। कांग्रेस सरकार में रेखा आर्या की बगावत के बाद पुलिस ने गिरधारी को पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन सत्ता बदलने के बाद पुलिस खामोश हो गई।

जिस किच्छा थाने में गिरधारी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हुए थे, वहां गिरधारी के खिलाफ शिकायती पत्र लाने वालों को टकरा दिया गया। मजबूरन लोगों को एसएसपी के पास शिकायती पत्र भेजने पड़े तो जांच शुरू हो सकी।

bjp minister rekha arya husband involved in Land Fraud
demo pic

किच्छा कोतवाल योगेश उपाध्याय कहते हैं कि गिरधारी के खिलाफ दर्ज छह मुकदमों में से तीन पर चार्जशीट लग चुकी है। दो मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट और एक मुकदमे की जांच चल रही है। उन्होंने गिरधारी के मामले में किसी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं होने को गलत बताया।---

- मेरे खिलाफ साजिशन शिकायतें करवाई जा रही हैं। जिन जमीनों की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं, इनमें किसी चेक, बैनामे पर मेरा नाम ही नहीं है। पूर्व में हरीश रावत सरकार ने मुझ पर द्वेषभावना से छह मुकदमे दर्ज कराए थे।

तीन मुकदमे हाइकोर्ट ने रद्द कर दिए हैं। एक मुकदमे में फैसला हो चुका है जबकि दो में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाई है। अगर मुझ पर धोखाधड़ी के आरोप साबित होते हैं तो मैं हर सजा के लिए तैयार हूं।
-गिरधारी लाल साहू (महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या के पति)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed