{"_id":"69e9bf3f80e05823a32d803439300d1b","slug":"bjp-leader-uploaded-offensive-photo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP नेता ने FB पर डाली आपत्तिजनक फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BJP नेता ने FB पर डाली आपत्तिजनक फोटो
ब्यरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 03 Sep 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अपने अकाउंट की वॉल पर आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में हल्द्वानी पुलिस ने मंगलवार रात भाजपा नेता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली में जमकर हंगामा
इस मामले को लेकर भड़के आजादनगर के लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा भी किया। देर रात तक कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
मंगलवार देर रात आजादनगर निवासी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जरनल सेक्रेट्री अब्दुल कादिर ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर धार्मिक स्थल से जुड़ी एक आपत्तिजनक फोटो डाली है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पुलिस ने फेसबुक में आपत्तिजनक फोटो डालने के आरोप में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 153ए, 295ए, 67 आईटीएफ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अजय राजौर पूर्व में कांग्रेस से जुड़े हुई थे, जो अब भाजपा में हैं। भाजपा नेता कथित तौर पर सूदखोरी भी करता है। बता दें कि पिछले महीने भी इसी प्रकार के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।