{"_id":"a0853fb7fb8e581245610204fe6d4a52","slug":"bikers-looted-chain-from-woman-s-neck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर पर आए और झपट्टा मारकर गले से लूटी दो चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्सर पर आए और झपट्टा मारकर गले से लूटी दो चेन
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से दो सोने की चेन झटक ली। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए, लेकिन इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित महिला रिटायर्ड शिक्षिका बताई जा रही है।
शाम के समय निकली थी टहलने
कैंट कोतवाली क्षेत्र के राम विहार निवासी मोहनलाल गुप्ता की पत्नी मृदुला गुप्ता शाम के समय कॉलोनी में टहल रही थी। इसी बीच पल्सर सवार दो बदमाश आ धमके। उन्होंने महिला को अकेला देखकर पीछा किया और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इससे पहले की वह कुछ समझ पाती बदमाशों ने उसके गले से दो सोने की चेन झपट ली। इसमें एक चेन काफी कीमती बताई जा रही है, जबकि दूसरी हल्की थी। चेन लूटकर दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
देर रात तक नहीं लगा सुराग
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इसके बाद लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।