फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bihar businessman killer arrested in dehradun.

बिहार में व्यापारी का हत्यारा दून में गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
bihar businessman killer arrested in dehradun.
arrest - फोटो : demo pic

बिहार के दरभंगा में व्यापारी की हत्या कर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोपी शनिवार देहरादून पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। आठ अगस्त को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर यहां आ गया था।

विज्ञापन


आरोपी को ले जाने के लिए रवाना हो चुकी बिहार पुलिस के रविवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी के कई साथी राजधानी में अपनी करतूतों से कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। शनिवार को पटेलनगर की बाजार चौकी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रमेश साहनी निवासी विजनपुर, दरभंगा बिहार को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही छिपाने लगा पहचान

bihar businessman killer arrested in dehradun.
हत्या कर आ गया था दून

पहले तो आरोपी अपनी पहचान छिपाता रहा, लेकिन सख्ती करने पर पूरा सच उगल दिया। चौकी प्रभारी नरोत्तम सिंह बिष्ट ने बताया कि रमेश साहनी ने आठ अगस्त को दरभंगा के विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक व्यापारी की हत्या कर डेढ़ लाख रुपये लूटे थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद रमेश साहनी भागकर देहरादून आ गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार में राजनैतिक पार्टियां आंदोलन कर रही हैं। रमेश साहनी को दो दिन पहले रायपुर क्षेत्र में पकड़े गए शातिर चोर मोनू साहनी ने यहां शरण दी थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed