{"_id":"e0bdc41695dc991ff792bf005eeae1f6","slug":"bhel-senior-dgm-dead-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला भेल के सीनियर DGM का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला भेल के सीनियर DGM का शव
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से भेल सेक्टर एक में परिचित के घर जाने की बात कहकर निकले भेल के सीनियर डीजीएम अनिल जौहरी (50, निवासी भेल सेक्टर-5) का क्षत-विक्षत शव रविवार देर रात हरिद्वार के भगत सिंह चौक के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन
हादसा मानकर पुलिस कर रही जांच
पुलिस घटना को हादसा मानकर जांच कर रही है। देर रात करीब साढे़ 12 बजे ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली की ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर बिखरे शरीर के अंगों को एकत्रित किया।
विज्ञापन
इसी दौरान मृतक की जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भेल के सीनियर डीजीएम अनिल जौहरी के रुप में हुई है। चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट के मुताबिक पत्नी ने बताया है कि पति रविवार शाम आठ बजे घर से भेल सेक्टर एक में किसी परिचित के घर जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डीजीएम के माता-पिता योगी विहार में रहते हैं। घटनास्थल से मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। डीजीएम का एक बेटा और दो बेटियां हैं। सीनियर डीजीएम अनिल जौहरी भेल आफिसर्स क्लब के सेकरेटरी भी रह चुके हैं।
हादसा या सुसाइड
इंजीनियर की मौत हादसा है या सुसाइड। इस निष्कर्ष पर पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस हर बिंदु की छानबीन कर रही है।
दबी जुबां में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि कहीं डीजीएम ट्रैक किनारे योगी विहार स्थित घर तो नहीं जा रहे थे, हो सकता है कि इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए हों। पूछताछ में पत्नी ने डिप्रेशन की बात से इंकार किया है।
भेल में शोक की लहर
सीनियर डीजीएम अनिल जौहरी की मौत की खबर मिलते ही भेल में शोक छा गया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने भेलकर्मी दिनभर पहुंचते रहे।