{"_id":"9a1b8ccc8470c31c917aa5949e061d3f","slug":"attempt-to-rape-with-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध पर जलाए बाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध पर जलाए बाल
अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
Updated Thu, 04 Dec 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांग दिवस पर समाज को शर्मसार और झकझोरने वाली घटना सामने आई। यहां से 15 किमी दूर तल्ला के एक कस्बे में एक किशोर ने विकलांग किशोरी (15 वर्ष) से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई की और बाल भी जला दिए। किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
पानी भरने गई थी किशोरी
जानकारी के अनुसार बुधवार को किशोरी पास के ही इंटर कॉलेज में पानी भरने गई थी। इसी बीच एक किशोर वहां पहुंच गया। वह किशोरी को बहलाकर कॉलेज के ऊपर पहाड़ी की ओर ले गया, जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी बीच किशोरी की चाची उसे ढूंढते हुए वहां पहुंच गई। किशोरी की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंची तो किशोर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511, 223 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया है।