फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attempt to rape with minor girl.

रामलीला देखने जा रही किशोरी से रेप की कोशिश

Wed, 24 Sep 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Wed, 24 Sep 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with minor girl.

हरिद्वार जिले के एक गांव में रामलीला देखने जा रही किशोरी से एक युवक ने सरेराह खींचकर सुनसान में ले जाकर रेप करने की कोशिश की लेकिन किशोरी के हल्ला मचाने पर एकत्र ग्रामीणों को देखकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


मामला अलग-अलग समुदाय से होने के कारण हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

घटना सोमवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे की बताई जा रही है। बहादराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव में ही रामलीला देखने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


किशोरी ने भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और सुनसान जगह की ओर खींचने लग गया।

दो समुदायों का मामला होने के चलते पुलिस सतर्क

attempt to rape with minor girl.
किशोरी के हो-हल्ला मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना मिलते ही भाजपा जिला मंत्री आदित्य राज सैनी के नेतृत्व में कई पार्टी कार्यकर्ता सीधे गांव पहुंच गए।

पीड़िता को साथ लेकर भाजपाई और पीड़िता का भाई थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए हो-हल्ला कर दिया।

हरकत में आई पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी नदीम पुत्र गुलजार को गिरफ्तार किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव की हर गतिविधि पर पुलिस निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed