फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attempt to rape case on uncle.

क्लीन चिट के बाद फिर रेप केस में फंसा मौसा

Tue, 09 Dec 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 09 Dec 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape case on uncle.

उत्तराखंड के कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में ग्यारह साल की बच्ची से मौसा द्वारा रेप करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने कोटद्वार कोतवाली में मौसा के खिलाफ बच्ची के साथ दुराचार, छेड़खानी की तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दुराचार के प्रयास, छेड़खानी के साथ ही पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्ची की मां की मौत के बाद वह मौसी के यहां रहने लगी। लेकिन मौसा उस पर बुरी नजर रखने लगा। तहरीर में कहा कि मौसा सोहन सिंह जब भी बच्ची को घर में अकेला देखता तो वह उसके साथ छेड़खानी करता था। कई बार उसने दुराचार का भी प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने मौसा को दे दी थी क्लीन चिट

attempt to rape case on uncle.

इस मामले में एक दिसंबर को भी तहरीर दी गई थी। तब पुलिस ने मेडिकल में दुराचार की पुष्टि न होने की बात कहते हुए मामले को खत्म कर दिया था।

मंगलवार को महिला समाख्या की जिला समन्वयक प्रीति थपलियाल, जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, महामंत्री पंकज बवाड़ी ने बताया कि बच्ची पहले डर के कारण से कुछ नहीं कह पा रही थी। लेकिन बाद में उसने अपने पिता और अन्य परिजनों को इन घटनाओं के बारे में बताया।

यही बातें बच्ची ने अपने स्कूल के शिक्षिकाओं को भी बताई थी। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। शिक्षिकाओं से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed