फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army man's son committed suicide in dehradun.

बहन से कहासुनी पर इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 05 Oct 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Oct 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
army man's son committed suicide in dehradun.

देहरादून के कैंट क्षेत्र में दस गढ़वाल रायफल्स में तैनात सूबेदार के बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का दावा है कि बहन से विवाद के इंटर के छात्र ने यह कदम उठाया है। इकलौते चिराग के इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर निवासी दस गढ़वाल रायफल्स के सूबेदार विनोद का बेटा शुभम (18) केन्द्रीय विद्यालय में इंटर का छात्र था।

पुलिस की मानें तो रविवार देर रात पौने बारह बजे के करीब शुभम का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद शुभम ने खुद को अपने कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। शुभम अधिकांश समय खुद को कमरे में बंद रखता था इसलिए शुरू में किसी का ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम

army man's son committed suicide in dehradun.

करीब चालीस मिनट तक जब कमरे से शुभम की कोई हलचल नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे के बाहर से आवाज लगाकर उसे समझाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर का नजारा देखकर परजिनों की चीख निकल गई। अंदर पंखे से शुभम का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया।

इंस्पेक्टर कैंट कमलेश लंबूरी ने बताया कि शुभम अधिकांश समय ही खुद को कमरे में बंद रखता था। रात में बहन से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया है। इकलौते बेटे के इस कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed