फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india sikh organisation president riddled with bullets

ऑल इंडिया सिख संगठन के अध्यक्ष को मारी गोली

Mon, 04 Aug 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल) Updated Mon, 04 Aug 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
all india sikh organisation president riddled with bullets

हल्द्वानी स्थित गौलापार के सीतापुर गांव में रविवार सुबह शूटरों ने ऑल इंडिया सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह भुल्लर (47) को उनके घर पर गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हमले की वजह करोड़ों की प्रॉपर्टी का लेनदेन बताया जा रहा है और कुलदीप सिंह को इस मामले में दो बार धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन


मूलरूप से पीलीभीत तथा वर्तमान में दानीबंगर सीतापुर (गौलापार) निवासी कुलदीप सिंह भुल्लर रविवार सुबह अखबार पढ़ रहे थे।

दरवाजा खोला तो शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी

all india sikh organisation president riddled with bullets

कॉल बेल बजने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो शूटरों ने बगैर कुछ बोले ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी।

गोलियों से छलनी कुलदीप गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनते ही कुलदीप के बड़े बेटे बलजिंदर ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर जवाबी फायरिंग की तो शूटर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

घायल कुलदीप को पहले बेस अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने निकाली गोलियां, हालत नाजुक

all india sikh organisation president riddled with bullets

कुलदीप को तीन गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों ने गोलियां निकाल ली हैं। लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुलदीप सिख संगठन के अलावा सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

चोरगलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि कुलदीप के बड़े बेटे बलजिंदर सिंह की तहरीर पर संजय वर्मा, जरनैल सिंह, बूटा सिंह, बंटी लाला, लखवीर और गुरप्रीत के खिलाफ धारा 307, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed