फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after killing old man murderer dance.

पहले वृद्ध को मारा फिर डेक बजाकर नाचने लगा हत्यारा

Mon, 12 Oct 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रिखणीखाल/लैंसडौन
ब्यूरो / अमर उजाला, रिखणीखाल/लैंसडौन Updated Mon, 12 Oct 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
after killing old man murderer dance.

उत्तराखंड के लैंसडौन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिखणीखाल के इडियाकोट मल्ला पटवारी सर्किल के खंदवारी गांव में एक सिरफिरे युवक ने गांव के 70 वर्षीय वृद्ध पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना से पूरे गांव में दहशत है। वृद्ध को मारने के बाद युवक अपने घर गया और डेक बजाकर नाचने लगा। उसने गांव वालों को धमकी दी कि एक को मार डाला है, बाकी सबको भी वह खत्म कर देगा। घटना शनिवार देर शाम की है।
विज्ञापन


छोटे भाई का शव देखकर बड़े भाई को ऐसा सदमा लगा कि उसने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात गांव के पास खेतों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम वीरेंद्र प्रसाद नौगाईं उर्फ धीरू गांव में ही नंदराम (70) पुत्र विजयनंद के घर गया। वहां उसकी किसी बात को लेकर नंदराम से कहासुनी हो गई। धीरू ने नंदराम के सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर गया और तेज आवाज में डेक चलाकर नाचने लगा। इस बीच उसने पड़ोसी और ग्रामीणों को धमकी देते हुए कहा कि उसने एक को मौत के घाट उतार दिया है। अब सभी को खत्म कर देगा। उसकी धमकी से ग्रामीण भयभीत हो उठे।

घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल

after killing old man murderer dance.

इस बीच नंदराम का शव देखकर उनके बड़े भाई जगतराम (78) को ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने भी मौके पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। घटना की जानकारी लैंसडौन तहसील में मिलते ही नायब तहसीलदार शालिनी मौर्य ने राजस्व पुलिस की टीम गठित कर रात को ही गांव में भेजी।

राजस्व उपनिरीक्षक धीरज सिंह, कुलदीश शर्मा, मो. इस्माइल और उमेश शर्मा ने आरोपी युवक को गांव के पास खेतों से गिरफ्तार कर लिया। घटना से पूरे गांव में इतनी दहशत रही कि शव उठाने की भी कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को बताया कि युवक हिंसक और सिरफिरा किस्म का है।

राजस्व उपनिरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। रविवार को उसे लैंसडौन में न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

घर से एक साथ उठीं दो अर्थी
खंदवारी गांव से रविवार सुबह जब एक ही घर से दो अर्थियां उठीं तो हर कोई रो पड़ा। पटवारी धीरज सिंह का कहना है कि जहां नंदराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार ले जाया गया, वहीं दूसरे जगतराम के शव को सीधे हरिद्वार ले जाया गया। घटना के बाद से खंदवारी गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों का कहना था कि धीरू की हरकतों के चलते उसका परिवार भी उससे अलग रहता है।

एक दिन पहले भी हुई थी कहासुनी
राजस्व पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी धीरू और नंदराम के बीच शुक्रवार की रात को भी कहासुनी हुई थी। इससे पहले भी वे दोनों कई बार शाम को बैठकर खाते-पीते थे। शनिवार की देर शाम को भी उनमें कहासुनी हुई थी जिसके बाद धीरू ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed