{"_id":"1830ecbc47214d8a5681f20c48039de8","slug":"affair-with-married-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमी के साथ रह रही युवती पिता के सुपुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा प्रेमी के साथ रह रही युवती पिता के सुपुर्द
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 20 Mar 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूद्रप्रयाग क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी के साथ रह रही युवती को राजस्व पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। वहीं युवती के बयानों के आधार पर प्रेमी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
24 फरवरी से जखोली ब्लाक के एक गांव से 20 वर्षीय एक युवती लापता चल रही थी। 16 मार्च को युवती के पिता ने राजस्व पुलिस चौकी में एक युवक के विरुद्ध लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन
पढ़ें, कांग्रेस में नाराजगी, चुनाव से भाग रहे दिग्गज
विज्ञापन
18 मार्च को राजस्व पुलिस ने युवती और युवक को ऊखीमठ क्षेत्र से बरामद कर लिया। लेकिन युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है। युवक उसे भगाकर नहीं लाया। युवक शादीशुदा है और एक बेटी का बाप है।
बयान पर कायम रही युवती
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्व पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। युवती मजिस्ट्रेट के समक्ष भी अपने बयानों से मुकरी नहीं।
पढ़ें, बागी विधायक कर सकता है भाजपा का गणित खराब
राजस्व पुलिस उप निरीक्षक सतीश भट्ट ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान के बाद युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।