{"_id":"ad8ef549c58bc1c048d4661280013ab8","slug":"acid-threat-after-refusal-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं की तो चेहरे पर डाल दूंगा तेजाब...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी नहीं की तो चेहरे पर डाल दूंगा तेजाब...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इनकार करने पर एक युवती को युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी है। युवक मोबाइल पर लगातार युवती को मैसेज कर परेशान कर रहा है। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एक केंद्रीय संस्थान में कार्यरत युवती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि श्रीरामपुरम, मेरठ (यूपी) निवासी विकास का उनके परिजनों से परिचय है। कुछ महीने से विकास उसे शादी के लिए परेशान कर रहा है। वह खुद को बैंक कर्मचारी बताता है।
विज्ञापन
रास्ता रोककर छेड़छाड़
युवती के इनकार करने पर वह उसे कभी मोबाइल पर धमकाने लगा। पिछले महीने युवती के परिजन बाहर गए थे। 19 जनवरी को लक्ष्मण चौक के समीप विकास ने युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर विकास ने गालीगलौज की और फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती के परिजनों ने विकास को दूसरे परिचितों के जरिए समझाने की कोशिश की। आरोप है कि विकास उन्हें भी परेशान करने लगा। उसने शादी के लिए हां न करने पर युवती को तेजाब डालकर जलाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिल रहा है।