मंदबुद्घि युवती को डरा-धमकाकर ले जा रहा था झाड़ियों में, तभी हुआ ऐसा
मानसिक रुप ये कमजोर एक युवती को एक युवक डरा धमकाकर गलत नीयत से झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, उस लड़की की जिदंगी बच गई। जानिए कैसे...
जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग के निकटवर्ती गांव से 45 वर्षीय अविवाहित महिला प्रतिदिन की तरह दूध लेकर बाजार आ रही थी। इसी बीच पौड़ी की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी।
वह महिला को डरा धमका कर दुराचार की नीयत से झाड़ियों में ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बाइक सवार बाइक छोड़ भाग निकला।
पुलिस ने बताया इस तरह पकड़ा जाएगा आरोपी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाह बाजार थाने के एसआई अमरीश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए के अनुसार आरोप की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मानसिक तौर पर कमजोर होने के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ ही रहती है। घटना पर आक्रोश जताते हुए थाना प्रभारी बाह बाजार प्रमोद शाह ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाइक के मालिक की डिटेल पता की जा रही है।