{"_id":"590c8bf24f1c1bd210441216","slug":"a-lady-attacked-on-his-husband-in-kotdwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने पति पर किया जानलेवा हमला, पति पहुंचा थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने पति पर किया जानलेवा हमला, पति पहुंचा थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 05 May 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
रतनपुर सुखरौ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक युवक के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने उसके सिर पर साइकिल का पंप मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देते हुए आनंद सिंह ने बताया कि वह उत्तर पूर्व भारत में पैरा मिलिट्री फोर्स में कार्यरत है और इन दिनों अवकाश पर घर आया हुआ है। रतनपुर सुखरौ में बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने कमरा किराए पर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे किसी बात पर उसकी पत्नी ने उसके सिर पर साइकिल के पंप से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचा और उपचार कराने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट कराई।
विज्ञापन
उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी और एक युवक के नाजायज संबंध हैं, जिस पर यह विवाद हुआ है। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
एसएसआई मो. यूनूस ने बताया कि तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी और एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक पहाड़ में उनके गांव का रहने वाला है, जो यहां एक मेडिकल शॉप में नौकरी करता है।
पुलिस ने आरोपी और मारपीट की आरोपी महिला को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील रावत को सौंपी गई है।