{"_id":"11-67304","slug":"Dehradun-67304-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नशा बेचने वाला ‘डाक्टर’ बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को नशा बेचने वाला ‘डाक्टर’ बंदी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को नशे की गोलियां बेचने वाले झोलाछाप डाक्टर की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी डाक्टर के पास से दो पेटी नशे की गोलियां बरामद की गई हैं, जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग से कराने के बाद कार्रवाई की गई।
बेटा नशे की गोलियों का सेवन करता था
शिव कॉलोनी, कावंली रोड पर मो. इरशाद का घर है। उन्होंने बताया कि अक्सर उनका नाबालिग बेटा अनवर नशे की गोलियों का सेवन करता था। उसकी हालत देखकर उन्होंने बेटे से पूछताछ की, लेकिन वह बहाने बनाता रहा। इसके बाद सोमवार को उन्होंने बेटे को जानबूझकर पाकेट मनी के लिए कुछ पैसे दिए। पैसे पाकर बेटा सीधे कांवली रोड की ओर चल पड़ा, जहां झोलाछाप डाक्टर अश्वनी हजेला की डिस्पेंसरी थी।
विज्ञापन
पिता और कुछ अन्य परिचितों ने भी उसका पीछा किया। जैसे ही उक्त डाक्टर ने रुपये लेकर बच्चे के हाथ में नशे की गोलियां दी, लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी डाक्टर को लक्ष्मण चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी तो वहां से ड्रग कंट्रोलर भी डाक्टर की दुकान पर पहुंच गए और दवाइयों का सैंपल लिया।
विज्ञापन
दो पेटी से ज्यादा स्पॉक मोसिव
ड्रग इंस्पेक्टर ने लगभग दो पेटी से ज्यादा स्पॉक मोसिव समेत कई अन्य दवाइयां डिस्पेंसरी से बरामद की, जो नशा के काम आती है। इंस्पेक्टर कोतवाली जयमल सिंह नेगी ने बताया ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। कई अन्य अभिभावकों ने भी आरोपी डाक्टर के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग की
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें