फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri students missing

कश्मीरी छात्र का कुछ अता-पता नहीं

Tue, 23 Jul 2013 09:34 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri students missing

सहस्त्रधारा में बहे कश्मीरी युवक का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। जल पुलिस, आईटीबीपी और दमकल के गोताखोर दिनभर भारी बारिश के बावजूद युवक की तलाश में जुटे रहे। देर शाम अभियान रोक दिया गया।

विज्ञापन


आजाद का कुछ पता नहीं
सेलाकुई स्थित बिहाइव कॉलेज में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के 13 युवक रविवार को सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल घूमने आए थे। इस दौरान रईस और आजाद का पैर फिसल गया और वे पानी में बहने लगे। दोस्तों ने किसी तरह रईस को निकाल लिया, लेकिन आजाद का कुछ पता नहीं चला। रविवार दिनभर आईटीबीपी, रेस्क्यू टीम, जल पुलिस और दमकल के कर्मचारी उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन


तेज बारिश से अभियान में दिक्कत
सोमवार को फिर पुलिस के गोताखोरों ने सहस्त्रधारा से एक किमी आगे तक आजाद की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान तेज बारिश से अभियान में बड़ी दिक्कत हुई। एसओ राजपुर अमरजीत ने बताया बारिश से अभियान मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कतों के बाद भी छात्र का कुछ पता न चल सका। उसके परिजन भी दून पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed