फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजपुर रोड लूट:: तीन दिन बाद खाली हाथ पुलिस

राजपुर रोड लूट:: तीन दिन बाद खाली हाथ पुलिस

Mon, 03 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
राजपुर रोड लूट::  तीन दिन बाद खाली हाथ पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि कई शहरों में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रहीं हैं। इसी बीच पुलिस की एक टीम को पानीपत में कुछ सुराग मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
बता दें, शुक्रवार को मीडो प्लाजा में आईआईएफएल गोल्ड फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लूट हुई थी। चार हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर सोने की चेन व लगभग पचास हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में रखे करीब 10 करोड़ रुपये के जेवर व नगदी लूटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस कप्तान निवेदिता कुकरेती ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों की आपात बैठक बुलाकर जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय को मामले में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें अलग अलग प्रदेशों के शहरों में छानबीन कर रही हैं। इस बीच एक टीम को हरियाणा के पानीपत से कुछ लीड मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पानीपत और इसके आसपास कुछ इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इनमें एक गैंग विशेष का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय का कहना है कि मामले में हर नजरिए से पड़ताल की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जा सकता है। उन्होंने बीते 13 नवंबर को ज्वैलरी सप्लायर से हुई लूट के मामले में भी जल्द खुलासे का दावा किया है। इस मामले में भी पुलिस टीमें हरियाणा और मुंबई में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed