{"_id":"5a761a174f1c1bca798b7990","slug":"91517689367-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी शराब में तीन बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी शराब में तीन बंदी
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने हरियाणा से कार में तस्करी कर लाई गई शराब की 20 पेटियों के साथ तीन लोगों को दबोचा है। बरामद शराब की आपूर्ति प्रतिबंधित क्षेत्र ऋषिकेश में होनी थी। आरोपी काफी से शराब की तस्करी में संलिप्त है।
शनिवार को पुलिस ने दूधली चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। तलाशी के दौरान शराब की पेटियां मिली तो पुलिस ने राजेंद्र कुमार निवासी बापोली यमुनानगर, मुकेश निवासी बराड अंबाला और दिलशाद निवासी यमुनानगर को हिरासत में ले लिया। शराब की बोतलों को छिपाने के लिए कार के अंदर व्यवस्था की गई थी। बरामद हुई शराब की 20 पेटी हरियाणा ब्रांड की है। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर ऋषिकेश में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश और पांवटा साहिब में भी आबकारी अधिनियम में मुकदमे बताए गए हैं।