{"_id":"5a42acee4f1c1bcd6d8b65b0","slug":"91514319086-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से वृद्धा की मौत
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबने से वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। शक्ति नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
हरो देवी (65) पत्नी मोहन सिंह निवासी ग्राम दाबला तहसील चकराता इन दिनों कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिरंजीपुर गांव में अपने बेटे सुरेश के यहां रह रही थी। मंगलवार की सुबह वह पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ टहलने के लिए निकली थी। करीब 11 बजे वह पुल नंबर दो के पास पहुंची। इस बीच पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी और तेज बहाव में बह गई। साथी महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जल पुलिस के सहयोग से खोजबीन अभियान चलाया। शाम करीब साढ़े चार बजे घटनास्थल से 100 मीटर आगे महिला का शव बरामद हो गया। चौकी प्रभारी बाजार नीलाभ खाली ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट न कराने की इच्छा जताई है।