{"_id":"5a400bd64f1c1bf4688c328e","slug":"91514146774-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय के साथ खुद को अपग्रेड करें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय के साथ खुद को अपग्रेड करें
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय के साथ खुद को अपग्रेड करें
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
समय के साथ शिक्षकों को भी खुद को अपडेट और अपग्रेड करना चाहिए। आज समाज में हो रहे बदलाव का प्रभाव हमारे पठन-पाठन पर भी पड़ा है, जिसके लिए शिक्षकों को विशेष तैयारी करनी होगी। अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए आयोजित सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि जीएसटी का दीर्घकालीन लाभ देश को मिलेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। विद्यालय के प्राचार्य और प्रशिक्षण निदेशक डा. इंद्रजीत सिंह ने जीएसटी के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में आगरा, जबलपुर, वाराणसी, पटना, दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ और देहरादून संभाग के अर्थशास्त्र के 51 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर दिनेश पाठक, हरिहर यादव, रीता त्रिपाठी, मोनिका, देविका, मीरा दूबे, अंजलि डबराल, डॉ. पीसी जोशी, डॉ. एसके मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।