{"_id":"5bcce110bdec22699741309a","slug":"81540153616-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार में युवकों के दो पक्षों में मारपीट, कर्मचारी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार में युवकों के दो पक्षों में मारपीट, कर्मचारी का सिर फोड़ा
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वसंत विहार थाना क्षेत्र के बल्लूपुर स्थित एक बार में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे बार कर्मचारी के सिर भी फूट गया। मारपीट के बाद दोनों गुट के युवक फरार हो गए। इस दौरान बार प्रबंधन पूरी तरह से मूकदर्शक बना रहा। अंत तक न तो पुलिस बुलाई और न ही बीच बचाव लिया। पुलिस ने बार के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर वसंत विहार थाना क्षेत्र के बल्लूपुर स्थित एक बार में एक युवक की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच वहां बैठे कुछ युवक किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर युवक एक दूसरे पर बीयर की बोतलें और बर्तन फेंकने शुरू कर दिए। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया और लहूलुहान हो गया। यह देख बार कर्मी पियूष नेगी ने खून पोंछने के लिए नैपकिन देना चाहा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने पियूष के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी। इससे पियूष भी लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़ा। किसी तरह पियूष के साथी कर्मचारियों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग निकले। पियूष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके चेहरे और सिर में कुल 22 टांके लगे हैं। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी का कहना है कि मामले में पियूष नेगी की ओर से तहरीर मिली है। बार के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।