फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालिक को कुक ने लगाया लाखों का चूना

मालिक को कुक ने लगाया लाखों का चूना

Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मालिक को कुक ने लगाया लाखों का चूना
मालिक को कुक ने लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के एक बड़े कारोबारी को उनके कुक ने दो लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। कुक धीरे-धीरे उनकी डिजिटल तिजोरी से रुपये निकाल रहा था। उसकी हरकत का पता जब कारोबारी के मैनेजर को चला तो कुक ने कुछ रकम वापस कर दी, मगर बाकी रुपये देने से इंकार कर दिया। ऐसे में मैनेजर ने पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने कुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तलाश की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अग्रवाल के दून में कार कंपनियों के कई शोरूम हैं। इनके अलावा प्रदेश और इससे बाहर भी कई कारोबार हैं। शिव कुमार ने राजपुर थाना क्षेत्र में आर बेरिया सोसाइटी में फ्लैट लिया हुआ है। इस फ्लैट में उनका मैनेजर हिमांशु बर्त्थवाल रहता है। कभी कभी परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ जाते हैं। फ्लैट में गोविंद सिंह निवासी धनौल्टी टिहरी गढ़वाल कुक का काम करता था। शिव कुमार ने फ्लैट में एक डिजीटल तिजोरी में रुपये रखे हुए थे। इस तिजोरी का पासवर्ड केवल हिमांशु को ही पता था। एक दिन जब हिमांशु ने तिजोरी से पैसे निकाले तो उन्हें नोट कम होने का आभास हुआ। यह बात उन्होंने नजरअंदाज कर दी लेकिन अगली बार हिमांशु को इस बात का यकीन हो गया कि कोई तिजोरी से पैसे निकाल रहा है। गिनती की तो तिजोरी से 5.21 लाख रुपये कम पाए गए। यह रकम 15 मई से 22 जून तक निकाली गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने मालिक से बात कर वहां सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। कुछ दिन बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो तिजोरी खोलकर गोविंद पैसे निकालता दिख रहा था। गोविंद को बुलाकर हिमांशु और उनके मालिक ने उससे पैसे वापस मांगे। इस पर गोविंद ने उन्हें 2.85 लाख रुपये वापस कर दिए, जबकि बाकी रकम देने से इंकार कर दिया। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि हिमांशु की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 16900 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मैनेजर खुद ही जमा करता रहा रुपये
मैनेजर हिमांशु को जब इस बात का पता चला कि तिजोरी से लाखों रुपये गायब हैं तो वह पहले अपनी ही गलती मानने लगा। एक बार उसने चुपचाप डेढ़ लाख रुपये तिजोरी में रख दिए। बावजूद इसके जब तिजोरी में नोटों का कम होना नहीं रुका तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने यह बात शिव कुमार अग्रवाल को बताई। शिव कुमार अग्रवाल ने ही हिमांशु से कहा कि वह तिजोरी के पीछे एक सीसीटीवी कैमरा लगा ले, जिसे वे ऑनलाइन जांच करेंगे। इसके बाद उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए, तब गोविंद की हरकतों का पता चला।

---
कुक के शौक देखकर चौंक गए
कुक गोविंद को मालिक से केवल 10 हजार रुपये महीना वेतन मिलता था, लेकिन उसके शौक अमीरों जैसे थे। उसके पास दस जोड़ी जूते, कई घड़ियां और तीन महंगे मोबाइल थे। गोविंद एवेंजर मोटरसाइकिल पर घूमता था। इसी शौक को पूरा करने के चक्कर में गोविंद ने अपने मालिक को चूना लगाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed