{"_id":"5c2126d2bdec2256ab4fc667","slug":"71545676498-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में लघुशंका करने पर लगाया पांच हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट में लघुशंका करने पर लगाया पांच हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत करने आए एक फरियादी को डीएम दफ्तर परिसर में सार्वजनिक स्थान पर पेशान करना भारी पड़ा। जिलाधिकारी ने उसे पेशाब करते पकड़ लिया और उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही अगले बीस दिन तक जनता मिलन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने का प्रतिबंध लगा दिया। इस दौरान जनता दरबार में कुल 50 शिकायतें आई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी दीपक रावत सुबह करीब साढ़े दस बजे जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे तभी जिलाधिकारी की नजर एक युवक पर पड़ी जो कलक्ट्रेट परिसर की दीवार के सहारे पेशाब कर रहा था। जिलाधिकारी ने उसे पकड़ लिया और जनता मिलन कार्यक्रम में लेकर आए। क्षेत्र के संजय कुमार नाम ये युवक अपने साथियों के साथ अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति लेने आया था। इस फरियादी पर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना लगने पर युवक गिड़गिड़ाने लगा। उसने बताया कि उसके पास पांच हजार रुपये नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने साथ आए सभी लोगों से जुर्माना राशि एकत्र करने को कहा, लेकिन सबके पास मिलाकर भी पांच हजार रुपये नहीं हो सके। इस पर जिलाधिकारी ने संजय कुमार और अन्य साथियों को अगले बीस दिन तक जनता मिलन दरबार में फरियाद लेकर पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया। डीएम रावत ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में जब से जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तब से कई शौचालय बनवाए जा चुके हैं। बावजूद इसके अगर कोई खुले में शौच करेगा तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
फरियादी बताते रहे और डीएम निपटाते रहे समस्याएं
हरिद्वार। जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे फरियादी अपनी समस्याएं बताते रहे और जिलाधिकारी उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों को हल करने के आदेश देते रहे। ऐसे में कार्यक्रम में पहुंची अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कुछ कर्मचारियों ने अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की बकाया मेहनताना न देने की शिकायत की। इसपर डीएम ने एचआरडीए के अधिकारियों को कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। वहीं सिडकुल स्थित एक कंपनी के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने कंपनी पर उसका पीएफ फार्म सत्यापित नहीं करके देने की शिकायत की। इस पर डीएम ने डीएलसी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लालढांग निवासी लीलावती ने 12 साल से पति की गुमशुदगी के चलते मृत प्रमाण पत्र और विधवा पेंशन दिलाए जाने की अपील की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार लाभ दिये जाने के निर्देश दिए। पीली पड़ाव क्षेत्र ग्रामीणों ने हल्का अमीन जयचंद पर पैसे की वसूली कर प्राप्ति रसीद न दिये जाने और पैसा गबन करने की शिकायत की। डीएम ने अमीन के सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले आर्थिक लाभ से कटौती कर ग्रामीणों को पैसे देने के निर्देश दिए।
वहीं, हरजौली जट के क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू कुमार के गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग पर डीएम ने तुरंत स्वीकृति दी। रचना पुंडीर ने महर्षि विद्या मंदिर जगजीतपुर में छात्र से वार्षिक भुगतान के रूप में पैसा वसूले जाने की शिकायत की। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण बड़ोला की सड़क निर्माण संबंधी शिकायत पर तुुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी बीके मिश्रा, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।