फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 से शुरू हो सकती है डॉयल 112 सेवा

15 से शुरू हो सकती है डॉयल 112 सेवा

Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
15 से शुरू हो सकती है डॉयल 112 सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य देश में सबसे पहले इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत डॉयल 112 सेवा का शुभारंभ करेगा। यह सेवा 15 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। इसके तहत सर्वर, वेबसाइट आदि का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके लिए बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में निर्माणाधीन सेंटर का प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दें, अब तक पुलिस को सूचना देने के लिए डॉयल 100, फायर के लिए 101, नेशनल एंबुलेंस सर्विस के लिए 102 और इमरजेंसी सेवा के लिए 108 पर सूचना दी जाती है। इन सब सेवाओं के लिए अब जल्द ही सिर्फ एक नंबर 112 डॉयल करना होगा। इसके लिए पूरे देश में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) पर काम किया जा रहा है। डॉयल 112 पर सूचना आने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उत्तराखंड के लिए देहरादून में इस सेंटर का निर्माण कार्य एसएसपी कार्यालय के तृतीय तल पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन ने आईजी दूरसंचार अमित सिन्हा के साथ दौरा किया। इस दौरान आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि सेंटर की वेबसाइट तैयार कर ली गई है। जल्द ही सीडैक के द्वारा सर्वर भी स्थापित कर दिया जाएगा। सेवा 15 जुलाई तक चालू होने की संभावना है। सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे। इस सेवा का सबसे पहले शुभारंभ करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा। निरीक्षण के दौरान डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला, एसएसपी निवेदिता कुकरेती आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed