फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाइक सवारों ने मंदिर जा रही बुजुर्ग से चेन झपटी

बाइक सवारों ने मंदिर जा रही बुजुर्ग से चेन झपटी

Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने मंदिर जा रही बुजुर्ग से चेन झपटी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाश चेन झपट कर भाग निकले। इसके बाद इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे और वृद्धा द्वारा दिए गए बदमाशों की बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेकिंग कराई, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा।
घटना कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर की है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर गली नंबर-पांच में गुरु राम राय इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कक्कड़ रहती हैं। विनोद कक्कड़ सोमवार सुबह करीब 6:30 घर के पास ही स्थित मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटा मारकर गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। इसके बाद चेन लुटेरे राजेंद्र नगर की गलियों से होते ही भाग निकले। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि विनोद कक्कड़ ने बाइक के केवल नीचे वाले अंक ही देखे थे। इसी आधार पर संदिग्ध बाइक की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किए गए हैं। मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंट में एक बार फिर दहशत
बीते दिनों राजेंद्र नगर, किशननगर, कौलागढ़ आदि क्षेत्रों में एक के बाद एक चेन लूट व पर्स लूट की घटनाओं से दहशत का माहौल था। इसके साथ ही कई महिलाओं के साथ ठगी के मामले भी सामने आए। कुछ घटनाओं के खुलासे के बाद पुलिस खुद ही पीठ थपथपाने लगी थी, लेकिन इसी बीच सोमवार को फिर चेन लुटेरों ने पुलिस का मुंह चिढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed